Sep 19 2026 / 9:29 PM

शिखर धवन ने बेटे जोरावर के साथ जमकर किया भांगड़ा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से भी क्रिकेट टूर्नामेंट स्ठगित या रद्द हो चुके हैं। आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। लॉकडाउन में क्रिकेटर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी घर में बेटे जोरावर के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। शिखर अपने बेटे जोरावर के साथ कई मजेदार टिकटॉक वीडियो भी बना रहे हैं, जो फैन्स को काफी पसंद भी आ रहे हैं। इस कड़ी में धवन ने जोरावर के साथ एक नया टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कोरोना वायरस की वजह से सोशल मीडिया पर कम नजर आने वाले क्रिकेटर्स भी अब काफी एक्टिव नजर आए हैं। लॉकडाउन के दौरान कई क्रिकेटरों ने टिकटॉक पर डेब्यू किया और फैन्स के लिए कई मजेदार वीडियो बनाए। युजवेंद्र चहल, डेविड वॉर्नर और शिखर धवन तीन ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके टिकटॉक वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वॉर्नर तो तकरीबन आए दिन टिकटॉक वीडियो बनाकर फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CAXhtOtD2v_/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

अब शिखर धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपने नए टिकटॉक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में शिखर धवन टिकटॉक चैलेंज डांस से शुरू करते हैं। इसके बीच में उनका बेटा जोरावर आ जाता है और पंजाबी धुन के साथ भांगड़ा करने लगता है। धवन के टिकटॉक डांस चैलेंज के बीच में जोरावर दो बार पंजाबी म्यूजिक और डांस का तड़का लगाते हैं। इसके बाद आखिरी में धवन भी जोरावर के साथ भांगड़ा करने लगते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धवन ने कैप्शन दिया है- डांस की असली जोड़ी। जैसा बाप, वैसा बेटा।

Share With

मध्यप्रदेश