Sep 24 2026 / 11:26 PM

राज्यसभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को होगा मतदान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देशभर में होने वाली कई चीजों को या तो रद्द कर दिया गया या फिर टाल दिया गया। राज्यसभा के चुनाव भी इनमें से ही एक हैं। जिन्हें कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते टाला गया था। लेकिन अब इस चुनाव की नई तारीख का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने बताया है कि राज्यसभा की खाली सीटों पर अब 19 जून को चुनाव होगा।

चुनाव आयोग जानकारी देते हुए कहा है कि आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और राजस्थान राज्यों की 18 सीटों को भरने के लिए काउंसिल ऑफ स्टेट्स के चुनाव 19 जून 2020 को होंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि उसी दिन मतों की गिनती मतदान के दिन शाम 5 बजे होगी।

बता दें कि सात राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को मतदान होना था। लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के कारण चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि 26 मार्च को चुनाव के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी की थी 18 राज्यसभा सीटों पर मतदान के जरिए चुनाव होना था। मगर कोरोना वायरस के कारण सोशल डिस्टैंसिंग यानी सामाजिक दूरी को बेहद जरूरी मानते हुए आयोग ने चुनाव टालने का फैसला किया था।

Share With

मध्यप्रदेश