Sep 25 2026 / 3:58 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 9,983 नए केस, 206 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9,983 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 206 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2.5 लाख के पार चला गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में सोमवार सुबह तक 2 लाख 56 हजार 611 मामले हो चुके हैं, जिसमें 125381 सक्रिय मामले हैं। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या 7135 हो गई है। हालांकि इसमें राहत की बात ये है कि 1 लाख 24 हजार 095 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कुल मरीजों का आंकड़ा 89 हजार 975 हो गया है, जिसमें 3060 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 39 हजार 314 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी प्रदेश में 43 हजार 601 एक्टिव केस हैं।

दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 31 हजार 667 है, जिसमें 269 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 हजार 999 लोग ठीक हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां कुल मरीजों की संख्या 27 हजार 654 है, जिसमें 761 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 हजार 664 लोग ठीक हो चुके हैं।

वहीं, गुजरात में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया है। यहां अब तक 1249 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 हजार 635 लोग ठीक हो चुके हैं। राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 10 हजार 599 है, जिसमें 240 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 2718 है।

Share With

मध्यप्रदेश