Sep 25 2026 / 4:52 AM

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना- चीनी सेना हमारी सीमा में घुसी और प्रधानमंत्री खामोश हैं

नई दिल्ली। चीनी सेना के घुसपैठ मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने लिखा कि ‘‘लद्दाख में चीनी हमारे क्षेत्र में दाखिल हो गए। इस बीच, प्रधानमंत्री पूरी तरह खामोश हैं और कहीं नजर नहीं आ रहे।’’

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि चीनी, लद्दाख में हमारे क्षेत्र में चले आए और कब्जा कर लिया, लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं और पूरे मामले से ही गायब हैं। इससे पहले राहुल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा था कि क्या क्या लद्दाख में चीनी सैनिकों ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था, ‘रक्षा मंत्री का हाथ पर कमेंट करना खत्म हो जाए, तो वह इस सवाल का जवाब दे सकते हैं – क्या लद्दाख में चीनी सैनिकों ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है?’

इस बीच एलएसी विवाद पर आज भारत-चीन के बीच एक बार फिर बैठक होने के आसार हैं। दोनों देशों के बीच मेजर जनरल स्तर की बातचीत हो सकती है। बातचीत से ठीक पहले गलवान घाटी समेत कई तीन जगहों पर चीन ने 1 से 2 किलोमीटर अपनी सेना पीछे हटा ली है।

सूत्रों के मुताबिक, चीनी सेना गलवान वैली, पीपी-15 और हॉट स्प्रिंग इलाके में 2 से ढाई किलोमीटर पीछे तक हट गई है। ये सभी इलाके पूर्वी लद्दाख में पड़ते हैं। गलवान वैली के इलाके में चीन ने जो वेसेल और नौकाएं तैनात की थीं, उसे हटा लिया गया है। भारतीय सेना भी इस इलाके में पीछे हटी है और अपने वाहन वापस लिए हैं।

Share With

मध्यप्रदेश