Sep 25 2026 / 12:51 PM

‘गुडबाय’ महान अभिनेता. नही रहे अरूण बाली…

भारतीय फिल्म जगत के जाने पहचाने दिग्गज फिल्म और टीवी चरित्र अभिनेता अरुणा बाली का निधन हो गया है. उन्होंने सुबह 4:30 मिनट पर अंतिम सांस ली. वह 79 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे. सूत्रों के हवाले से अरुण बाली को मियासथीनिया ग्रेविस नाम की एक गंभीर बीमारी थी। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना का दौर…
जैसे ही ये खबर उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को मिली वैसे ही सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए सोशल मिडिया पर प्रार्थना एवं शोक सवेंदना जाहिर कर रहे हैं।

दर्जनों फिल्मों, धारावाहिकों में निभाया दमदार किरदार।

अरुण बाली भारतीय फ़िल्म उद्योग में प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता रहे हैं. उन्होंने ‘सौगंध’, ‘यलगार’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘खलनायक’, ‘राम जाने’, ‘पुलिसवाला गुंडा’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘सत्या’, ‘शिकारी’, ‘हे राम’, ‘आंखें’, ‘जमीन’, ‘अरमान’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘बर्फी’, ‘ओह माय गॉड’, ‘पीके’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘बागी’, ‘केदारनाथ’, ‘पानीपत’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी फ़िल्म में नजर आ चुके हैं।
उन्होंने धारावाहिक ‘नीम का पेड़’, ‘दस्तूर’, ‘चाणक्य’, ‘देख भाई देख’, ‘द ग्रेट मराठा’, ‘शक्तिमान’, ‘स्वाभिमान’, ‘देस में निकला होगा चांद’, ‘कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन’, ‘वो रहने वाली महलों की’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे प्रसिद्ध धारावाहिकों में भी काम कर चुके है।

आज ही उनकी फिल्म ‘गुडबाय’ रिलीज हुई है जिसमें उन्होंने नीना गुप्ता के पिता और अमिताभ बच्चन के ससुर का किरदार निभाया है।

Share With

मध्यप्रदेश