भाजपा ने मध्यप्रदेश में ग्वालियर सहित पांच जिलाध्यक्षों को बदलकर कार्यसमिति में किया शामिल…
मध्यप्रदेश भाजपा ने ग्वालियर नगर, कटनी, भिंड, गुना, अशोक नगर के जिला अध्यक्ष बदल दिए है। ग्वालियर नगर में अभय चौधरी, भिंड में देवेंद्र नरवरिया, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार, अशोकनगर में आलोक तिवारी, कटनी में दीपक तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
जैसा की नगरीय निकाय चुनाव के बाद से ही जिलाध्यक्षों को बदलने को लेकर अटकलें तेज हो गईं थीं। भाजपा ने 7 नगर निगम में हार का सामना करना पड़ा था। जिसमें कांग्रेस ने ग्वालियर, मुरैना, छिंदवाड़ा, जबलपुर, रीवा में महापौर पद पर जीत दर्ज की वहीं सिंगरौली में आम आदमी पार्टी और कटनी में निर्दलीय ने जीती।
पूर्व जिलाध्यक्ष ग्वालियर नगर कमल माखीजानी, भिंड नाथूसिंह गुर्जर, गुना गजेंद्र सिंह सिकरवार, अशोकनगर उमेश रघुवंशी तथा कटनी रामरतन पायल को मध्यप्रदेश भाजपा कार्यसमिति में सदस्य के रुप में नियुक्ति किया गया है।

