Sep 25 2026 / 3:51 AM

गुरूगोविन्द संस्कृत विद्यालय मे मनाया अन्नकुट महोत्सव

विशेष रूप से सुसज्जित शिव परिवार रहा आकर्षण का केंद्र

कांटाफोड – शुक्रवार को सलामतपुरा एवं कांटाफोड के मध्य स्थित गुरूगोविन्द संस्कृत विद्यालय मे अन्नकुट उत्सव का आयोजन विद्यालय संचालक पंडित नारायण शास्त्री के द्वारा आयोजित किया गया। अन्नकुट उत्सव के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज होलानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की संस्कृत से ही संस्कृति का उत्थान संभव है। एक समय नगर मे पांडित्य कर्म करने हेतु विद्वत जनो की कमी सी दिखाई पड रही थी किंतु क्षेत्र मे संचालित संस्कृत विद्यालय से हिंदू धर्म और संस्कृति का उत्थान होता दिखाई पड रहा है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक गणपत पटेल ने संबोधित करते हुए विद्यालय मे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनके द्वारा श्रावण मास मे कराए गए अनुष्ठान की जानकारी दी। आशीर्वचन देते हुए संत कनिष्क द्विवेदी महाराज द्वारा उपस्थित श्रोताओं को संस्कृत तथा संस्कृति के विषय मे जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मंच पर नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश अमोदिया मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीष घावरी विद्युत वितरण केंद्र प्रभारी डीएस परिहार वनपरिक्षेत्र अधिकारी ऋतु चौधरी आदि उपस्थित थे। अन्नकुट उत्सव मे विद्यालय परिसर मे उपस्थित शिव परिवार का विशेष श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। अन्नकुट मे सैकड़ों नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रसादी ग्रहण की। मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर किया गया।

Share With

मध्यप्रदेश