Jun 05 2026 / 5:43 AM

रोमांचक सुपर संडे : भारत के लिए करो या मरो

दक्षिण अफ्रीका को 159 का टारगेट, सस्ते में निपटे तीन विकेट

सुपर संडे के पहले मैच में साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स मैच सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ। नीदरलैंड्स ने पहले खेलते हुए 158 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज मात्र 64 रन पर आउट हो गए। अगर नीदरलैंड बड़ा उलटफेर करने में कामयाब रहती है तो इन दोनों टीमों का टी20 वर्ल्ड कप में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

पाकिस्तान की नजरें इस मैच पर होंगी। 9.30 बजे उसका मुकाबला बांग्लादेश से होगा। सेमीफाइल की उम्मीदों को कुछ और घंटे बरकरार रखने के लिए दोनों टीमें यहां जीत दर्ज करना चाहेगी। एक ही टीम 6 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है। मैच जीतने के बाद भी पाकिस्तान और बांग्लादेश का सेमीफाइनल में पहुंचना अन्य टीमों पर निर्भर करेगा।

जिम्बाब्वे को हराना ही होगा

सुपर संडे का तीसरा और आखिरी मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच मेलबर्न में 1.30 बजे से होगा। यहीं टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चित कर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया था। रोहित एंड कंपनी की नजरें सुपर-12 का अंत भी जीत के साथ करने पर होगी। भारत जिम्बाब्वे को मात देगा तो सीधा सेमीफाइनल में प्रवेश, हारने पर पहले दो मैचों के रिजल्ट के आधार पर ही क्वालीफाई कर पाएगी।

Share With

मध्यप्रदेश