Sep 23 2026 / 10:13 PM

दुनिया में बजा भारत का डंका, चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर हुई सफल लैंडिंग

नई दिल्ली। भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की है। ये भारत के लिए ऐतिहासिल पल है। दुनियाभर के लोग भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए थे। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बना जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच सका। भारत के चंद्रयान-3 की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस मिशन में केवल 600 करोड़ रुपये का खर्चा आया है।

चंद्रमा पर भारत के कदम रखते ही पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसरो के कमांड सेंटर में भी वैज्ञानिक झूम उठे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग से वर्चुअली जुड़कर चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब चंद्रमा पर है। उन्होंने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया।

भारत का मून मिशन चंद्रयान-3, 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इसके बाद 5 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया और उसके बाद 17 अगस्त को चंद्रयान के दोनों मॉड्यूल ऑर्बिटर और लैंडर अलग हो गए थे। इसके बाद लैंडर विक्रम को चंद्रमा के करीब लाने की कवायद शुरू की गई। उसके बाद इसकी गति को कम करने के लिए डीबूस्टिंग की प्रक्रिया को पूरा किया गया।

Share With

मध्यप्रदेश