Sep 29 2026 / 4:29 AM

देश में आज से सीएए कानून लागू, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) आज से देशभर में लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीएए को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि इसे लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जा सकता है। अब इसका रास्ता लगभग साफ हो गया है।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जल्द सीएए लागू होने के संकेत दिए थे। गृह मंत्री शाह ने कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इसके साथ ही अमित शाह ने स्पष्ट किया था कि नागरिकता संशोधन अधिनियम की वजह से किसी की भी नागरिकता नहीं छीनी जाएगी।

बता दें कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से प्रताड़ना झेलकर भारत में आए हुए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाइयों समेत गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। इसके तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले आए हुए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। इसे दिसंबर 2019 में संसद से पारित कराया गया था। जिसके बाद इसे राष्ट्रपति की भी मंजूरी मिल गई है।

Share With

मध्यप्रदेश