Jun 03 2026 / 7:02 PM

T20 World Cup 2024: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूयॉर्क। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन अहम है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में रविवार यानी 9 जून को टीम इंडिया न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यह महामुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। मैच को लेकर फैंस के बीच कमाल का उत्साह देखनें को मिल रहा है। तो आपको बतातें हैं कि भारत और पाकिस्तान संभावित प्लेइंग 11 क्या होगी?

संभावित प्लेइंग 11:
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमां, आजम खान/सईम अयूब, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।

भारत और पाकिस्तान का मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। डीडी फ्री डिश और डीडी स्पोर्ट्स पर भी ये मैच आएगा। मोबाइल पर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखा जा सकता है।

Share With

मध्यप्रदेश