Nov 26 2026 / 1:20 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दैवीय आराधना पर्व नवरात्र प्रारंभ होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में शक्ति को नमन और नारी शक्ति का वंदन करते हुए कहा है कि बिटिया, कन्या, बहन और मां हर रूप में नारी, माता के 9 स्वरूपों के समान वंदनीय है। राज्य सरकार नारी को देवी स्वरूप मानकर अपनी योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों के सुखी और समृद्ध होने की कामना की है।

Share With

मध्यप्रदेश