Nov 25 2026 / 6:00 PM

मंडल प्रतिनिधि नरेंद्र राजपूत ने गौसेवा के साथ सादगीपूर्ण जन्मदिन मनाया

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर विधानसभा 204 क्र.1 के सम्राट अशोक मंडल के मंडल प्रतिनिधि नरेंद्र राजपूत ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाते हुए गौसेवा का पुण्य कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने गौमाता की सेवा कर अपने सामाजिक और धार्मिक कर्तव्यों को निभाने का संकल्प दोहराया।

राजपूत के जन्मदिन पर भाजपा नेता आकाश विजयवर्गीय, प्रेम विजयवर्गीय, अशोक चौहान (चांदू भैया), मंडल अध्यक्ष गगन यादव, दीपक जैन (टीनू भैया), निरंजनसिंह चौहान (गुड्डू भैया), रमाकांत गुप्ता और अमित पालीवाल उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

नरेंद्र राजपूत ने कहा कि गौसेवा से उन्हें आत्मिक शांति और संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Share With

मध्यप्रदेश