Sep 18 2026 / 1:58 AM

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर सड़क हादसे में घायल संस्कृति के घर जाकर की मुलाकात

इंदौर। मंगलवार 18 नवंबर को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सड़क हादसे में घायल संस्कृति के घर जाकर उनके स्वास्थ की जानकारी ली। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संस्कृति और उसके परिजनों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ में हो रहे निरंतर सुधार पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिस दिन से जिस दिन से संस्कृति गंभीर रूप से घायल हुई थी उस दिन से मन निरंतर उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहा है, ईश्वर से बस यही प्रार्थना रहती थी कि वह जल्द स्वस्थ हो जाए।

आज जब उसके घर आया तो बेटी के चेहरे पर खिली कोमल मुस्कान ने मन को संतोष से भर दिया, उसकी आंखों की चमक ने एक तरह से आशा का प्रकाश फैला दिया।

इस अवसर पर संस्कृति के साहस की प्रशंसा करते हुए उसके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना मंत्री विजयवर्गीय ने की।

इस मौके पर मंत्री श्री विजयवर्गीय के साथ भाजपा नेता अशोक चौहान, पार्षद पराग जी , गोविंद पंवार जी, अमरदीप भी उपस्थित थे।

गौरतलब है संस्कृति विगत 15 सितंबर को बड़ा गणपति क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। संस्कृति को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर एयर एम्बुलेंस से मुंबई भेजा था। संस्कृति मुंबई में सफल सर्जरी के पश्चात अभी घर पर स्वास्थ लाभ ले रही है।

Share With

मध्यप्रदेश