Sep 16 2026 / 9:02 PM

बकाया बिजली बिल के भुगतान का आग्रह करने पर मीटर रीडर के साथ हुई मारपीट

चंदन नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया

इंदौर। बिजली बिल बकाया के भुगतान का आग्रह करने गए मीटर रीडर (उप निरीक्षक) के साथ बिजली उपभोक्ताओं ने मारपीट की। उक्त आरोप लखन पिता रमेश मालवीय ने दो बिजली उपभोक्ताओं के विरूद्ध लगाया। उक्त आवेदन के आधार पर चंदन नगर पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

बताया गया कि लखन पिता रमेश मालवीय निवासी डी प्रजापत नगर मीटर रीडर (उप निरीक्षक) के पद पर पदस्थ है। सिरपुर जोन मध्य शहर संभाग के सहायक यंत्री श्री राजेश गुप्ता के निर्देशानुसार मीटर रीडर (उप निरीक्षक) बकाया बिल वसूली के लिए 15 न्यू गाँधी पैलेस कॉलोनी निवासी सिद्दीक खान पिता सलीम खान के घर बकाया बिजली बिल भुगतान का आग्रह करने के लिए गए थे। उपभोक्ता सिद्दीक खान और उनके भाई अनवर खान ने मीटर रीडर (उप निरीक्षक) लखन मालवीय के साथ बदसलूकी की और उसे जान से मारने की धमकी देते हुएदोनों आरोपियों ने कहा कि यदि तुम मेरे अन्य बिजली कनेक्शन काटोंगे तो मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा। आरोपियों के 6 अन्य बिजली कनेक्शन भी है, जिनका बिल बकाया है।

मीटर रीडर (उप निरीक्षक) लखन मालवीय के शिकायत आवेदन पर चंदन नगर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे विवेचना में लिया गया है।

Share With

मध्यप्रदेश