May 21 2026 / 9:26 PM

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बड़ी बैठक आज

नई दिल्ली। 5 देशों की विदेश यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश वापस आ रहे हैं। पीएम मोदी दोपहर 12 बजे तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। दिल्ली पहुंचते ही पीएम मोदी एक्शन मोड में आ जाएंगे। मोदी कैबिनेट के दो साल पूरे होने पर पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज (गुरुवार) को मंत्रिपरिषद की बड़ी बैठक होगी।

एक साल बाद यह बैठक हो रही है, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। बैठक में सभी मंत्री अपने दो साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें भी तेज हैं। अंदरूनी खबर है कि पीएम मोदी 2-3 मंत्रियों के कामकाज से खुश नहीं है। लिहाजा मोदी मंत्रिमंडल फेरबदल संभव है।

पीएम मोदी गुरुवार को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ‘सेवा तीर्थ’ में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की अध्यक्षता में वाली बैठक पर पूरे देश की नजरें हैं। इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों और भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी बड़ा फैसला ले सकते हैं।

माना जा रहा है कि मंत्रिपरिषद बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और अलग-अलग विभागों के कामकाज का आकलन किया जाएगा। साथ ही हाल ही में लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विभिन्न पहलुओं, उन्हें अधिकतम सफलता के लिए कैसे लागू किया जाए और अन्य विषयों की भी समीक्षा किए जाने की उम्मीद है।

पश्चिम एशिया संकट के बीच हो रही मंत्रिपरिषद की बैठक पर पूरे देश की नजरें हैं। पीएम मोदी बैठक में ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, जहाजरानी और रसद जैसे विभागों को लेकर कोई निर्देश दे सकते हैं। बैठक में आम जनता के लाभ के लिए सभी क्षेत्रों में सुधार लाने की सरकार की प्राथमिकता पर भी चर्चा होने की संभावना है।

मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है। जिसमें सभी मंत्री शामिल होंगे। जून में मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकले लगाई जा रही हैं। 2024 में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी थी। मोदी 3.0 कैबिनेट ने 10 जून, 2024 को शपथ ली थी। मोदी कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल जून के दूसरे सप्ताह में हो सकता है।

Share With

मध्यप्रदेश