Oct 07 2026 / 8:41 PM

आशीर्वाद का दीया आयोजन के तहत उपयोग किए गए दीयों से बनी नंदी की भव्य आकृति

मुख्यमंत्री ने की सराहना

भोपाल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में उपयोग किए गए दीयों को नगर निगम उज्जैन ने कचरा बनने से बचाते हुए रचनात्मक रूप से पुनः उपयोग किया है। दीपोत्सव कार्यक्रम से लगभग 05 लाख से अधिक दीयों से तैयार की गई नंदी की भव्य एवं आकर्षक आकृति न केवल नगर निगम की रचनात्मक पहल को दर्शा रही है, बल्कि 3R (Reduce, Reuse एवं Recycle ) की अवधारणा का प्रभावी संदेश भी दे रही है।

हेलीपैड परिसर में स्थापित की गई नंदी की आकृति का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नगर निगम द्वारा उपयोग किए गए दीयों के रचनात्मक पुनः उपयोग की पहल की सराहना की है। इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी, श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा तथा नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा मौजूद थे।

Share With

मध्यप्रदेश