Nov 21 2026 / 11:52 PM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव दिवस पर शनिवार को जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे का उद्घोष किया। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी, विधायक श्री संतोष बरकडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, श्री अखिलेश जैन, श्री रत्नेश सोनकर भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Share With

मध्यप्रदेश