कोरोना वायरस: बंगाल क्रिकेट संघ ने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए उठाया बड़ा कदम
कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने अपने खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को खतरनाक कोरोना वायरस के खिलाफ बीमा कवर प्रदान किया है। इस पॉलिसी कवर में सभी खिलाड़ियों और अंपायरों को शामिल किया गया है। इसमें बंगाल की महिला खिलाड़ियों के अलावा बंगाल के लिए खेल चुके पूर्व खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।
सीएबी प्रेसिडेंट अभिषेक डालमिया ने कोविड-19 बीमा कवर पर बयान जारी किया। कहा, हम बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से क्रिकेटर्स, अम्पायर्स, स्कोरर्स आदि को भरोसा दिलाने चाहते हैं कि आप सभी कोविड-19 बीमा कवर में शामिल हैं। इसलिए, डरने की कोई बात नहीं है। लेकिन, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जो दिशा निर्देश दिए गए हैं। उनका सख्ती से पालन करें। हम सभी के सकुशल होने की कामना करते हैं।”
