कोरोना वायरस: आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए केंद्र सरकार और राज्यों ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे फिर से देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट करके ये जानकारी दी। पीएम मे एक सप्ताह पहले भी इस महामारी पर देश को संबोधित किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।
देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश में अब तक कोरोना को 508 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 101 कोरोना के केस की पुष्टि हुई है। केरल में कोरोना के 95 मामले सामने आए हैं। इस जानलेवा वायरस के कारण देश में 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि 34 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
