Sep 18 2026 / 10:54 PM

धोनी को खेलने की जरूरत है: इरफान पठान

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को अभी क्रिकेट खेलने की जरूरत है और अगर वह खेलते हैं तो उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए। इरफान पठान ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी को खेलने की जरूरत है। अगर वह ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें भारत के लिए भी खेलना चाहिए। वह भारत के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से हैं।

उन्होंने कहा, महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व क्रिकेट को काफी कुछ दिया है, लेकिन अगर धोनी को टीम में शामिल किया जाता है तो क्या ये उन खिलाड़ियों के साथ सही होगा जो नियमित तौर पर उनकी जगह टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इरफान पठान ने कहा, लोकेश राहुल और ऋषभ पंत नियमित तौर पर करीब एक साल से भारतीय टीम में खेल रहे हैं। ऐसे में बोर्ड को इस सवाल का जवाब देना चाहिए।

Share With

मध्यप्रदेश