राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ट्वीट कर राम नवमी की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर पर लोगों से भगवान राम के आदर्शों व उनके जीवनकाल में उन्हीं के कहे उपदेशों को अपने जीवन में उतारने की बात कही। उन्होंने लोगों से भगवान राम की शिक्षाओं का अनुसरण करने और एक गौरवशाली भारत के निर्माण का संकल्प लेने को भी कहा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर पर देशवासियों को राम नवमी की बधाई देते हुए लिखा, ‘राम नवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम का आदर्श जीवन हमें सदाचार, सहनशीलता, सहृदयता और मैत्री-भाव का संदेश देता है। आइए, राम नवमी के इस पर्व पर हम, अपने जीवन में श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने और गौरवमयी भारत के निर्माण का संकल्प लें।’
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीटर राम नवमी की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीराम!’
