Sep 17 2026 / 9:00 PM

सौरव गांगुली ने दान किया 2000 किलो चावल

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बुधवार को रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ पहुंचे। जहां उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण मुश्किल स्थिति का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए 2000 किलो चावल दान किया।

मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी। दादा ने मठ के सदस्यों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह दान करते दिख रहे। इन तस्वीरों के साथ गांगुली ने लिखा, 25 साल बाद बेलूर मठ आया और 2000 किलो चावल की मदद की।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अगली सूचना तक मुख्य मंदिर के अंदर बड़ी संख्या में सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही आध्यात्मिक दीक्षा के संबंध में सभी आयोजन 14 अप्रैल के बाद शुरु होंगे। इस आदेश ने संग्रहालय को रामकृष्ण संगरूर मंदिर में बंद कर दिया है।

Share With

मध्यप्रदेश