पीएम मोदी ने देशवासियों को हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का जीवन हमें हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है। अपने ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हनुमान जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति, शक्ति, समर्पण और अनुशासन के प्रतीक पवनपुत्र का जीवन हमें हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “हनुमान जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति, शक्ति, समर्पण और अनुशासन के प्रतीक पवनपुत्र का जीवन हमें हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है।”
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मौके पर ट्वीट किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा- समस्त देशवासियों को श्री हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।
बता दें कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान का जन्म चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हुआ था। इस साल हनुमान जयंती 8 अप्रैल यानी आज है। भगवान शिव के अवतार हनुमान जी का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था।
जिस दिन हनुमान जी ने जन्म लिया, उस दिन मंगलवार था। इस वजह से प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की आराधना की जाती है। कहा जाता है कि हनुमाज जयंती के दिन आप बजरंगबली को प्रसन्न करके अपनी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकते हैं।
