Sep 23 2026 / 10:25 PM

कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। दिल थामकर बैठ जाइए, क्योंकि कल यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोमवार को दी गई है। 14 अप्रैल को ही 21 दिनों के लॉकडाउन की अवधि खत्म हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री लॉकडाउन को नए दिशा-निर्देशों के तहत बढ़ाने का ऐलान करेंगे।

कोरोनावायरस पर यह उनका 26 दिन में देश के नाम चौथा संदेश होगा। इसमें वे लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने 24 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन देकर कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन का ऐलान किया था। लॉकडाउन के इस पहले चरण का 14 अप्रैल को आखिरी दिन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा था कि जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो शुरुआत में इस पर जोर दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है। देश के ज्यादातर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया।

अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी, जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा, तो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर सोमवार से मंत्रालयों में फिर से मंत्री और उच्चस्तरीय अफसर बैठने लगे हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि लॉकडाउन पार्ट 2 की घोषणा के दौरान वर्क फ्राम होम की जगह सरकारी कार्यालयों से ही कुछ शर्तो के साथ कामकाज शुरू करने को हरी झंडी दी जाएगी।

Share With

मध्यप्रदेश