Sep 24 2026 / 8:57 AM

कोरोना महामारी पर राहुल गांधी ने रघुराम राजन की चर्चा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ बातचीत की अपनी श्रृंखला शुरू की है। इस श्रृंखला के तहत उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की।

राहुल ने राजन से कोविड-19 के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर से लेकर सत्ता के केंद्रीयकरण को लेकर राजन से सवाल पूछा। इसपर राजन ने कहा कि विकेंद्रीकरण बेहद अहम है। इससे लोगों को ताकत मिलती है। फैसला कहीं और से लिया जाएगा तो फिर चीजें सही दिशा में आगे नहीं बढ़ेंगी। आज पंचायत जैसी संस्थाओं को कम ताकत है।

राजन ने कहा कि केंद्रीयकरण की वजह से चीजें जल्दी से आगे नहीं बढ़ पाती हैं। राजन ने राहुल के एक सवाल के जवाब में कहा कि देश के गरीबों, मजदूरों और किसानों की प्रत्यक्ष अंतरण के माध्यम से वित्तीय मदद करनी होगी जिसमें 65 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों को 65 हजार करोड़ रुपये दिए जाने की जरूरत है।

राहुल से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि राहुल अपने संवाद श्रृंखला के दूसरे चरण में स्वीडन के संक्रामक महामारी के विशेषज्ञ से कोरोना महामारी पर बात करेंगे। देश में कोरोना महामारी पूरे देश में फैला चुका है और इसके 31 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। इस जानलेवा बीमारी के कारण 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Share With

मध्यप्रदेश