Jun 06 2026 / 10:07 PM

रोहित की कप्तानी को धोनी जैसी: रायडू

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख बल्लेबाज अंबाती रायडू ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। रायडू ने भी रोहित की कप्तान को धोनी जैसा करार दिया। बता दें कि अंबाती रायडू आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हुए रोहित की कप्तानी में खेले हैं जबकि सीएसके के साथ रहते धोनी की कप्तानी में खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा और धोनी की कप्तानी में अंतर पर पूछे जाने के बारे में रायडू ने बताया, धोनी ने हम सबकी कप्तानी की है। रोहित शर्मा हो या फिर विराट कोहली और इसी वजह से रोहित जो कुछ भी बन पाए हैं वो एमएस धोनी की वजह से ही है। रोहित ने धोनी से काफी कुछ सीखा है, इन दोनों की कप्तानी में ज्यादा अंतर तो नहीं है लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि वह सही दिशा में जा रहे हैं।

रोहित की कप्तानी में अब तक मुंबई की टीम ने चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है। साल 2013 में पहली बार टीम ने यह खिताब जीता था। इसके बाद 2015 और 2017 में जीत के साथ तीन बार इसे जीतना रिकॉर्ड बनाया। पिछली बार चेन्नई को मात देकर रोहित की कप्तानी में ही टीम ने इसे सबसे ज्यादा चार बार जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

आगे रायडू ने रोहित की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि वो धोनी जैसे ही कामयाबी हासिल करेंगे। उनको अभी बहुत आगे जाना है और वो सब कुछ हासिल करना है जो धोनी ने बतौर कप्तान हासिल किया है। मुझे इस बात का पक्का भरोसा है कि वो सबकुछ हासिल कर लेंगे।

सुरेश रैना के बारे में बात करते हुए रायडू ने कहा कि वो भारतीय में वापसी कर सकते हैं। बाएं हाथ के अपने चेन्नई के साथी के बारे में उन्होंने कहा, अभी उनके अंदर काफी क्रिकेट बचा हुआ है। मैं शर्त लगाता हूं कि वो भारतीय टीम में जरूर वापसी करने में कामयाब होंगे।

Share With

मध्यप्रदेश