Jun 06 2026 / 6:58 AM

नरसिंह जयंती 2020: जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती का पर्व मनाया जाता हैं। इस साल यह पर्व 6 मई यानी की आज नरसिंह जयंती मनाई जाती हैं। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु जी के नरसिंह रूप की पूजा की जाती हैं। भगवान नरसिंह धर्म और न्याय के प्रतीक माने जाते हैं।

भगवान नरसिंह अपने परम भक्त प्रह्लाद के जीवन रक्षार्थ हेतु खंभे को चीरकर प्रकट हुए थे और दैत्य हिरण्यकश्यप का वध किया था। इस दिन से ही नरसिंह जयंती मनाई जाती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जो भी मनुष्य सच्ची श्रद्धा और भक्ति से भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करते हैं उन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होती हैं। साथ ही सभी दुख और क्लेश भी दूर हो जाते हैं।

नरसिंह जयंती शुभ मुहूर्त

इस दिन शुभ मुहूर्त शाम 4 बजकर 19 मिनट से लेकर शाम के 7 बजे तक हैं।

नरसिंह जयंती पूजन विधि

-इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठे और घर की साफ सफाई करें।
-इसके बाद स्नान ध्यान से निवृत होकर सबसे पहले आमचन कर अपने घर को शुद्ध करें, फिर व्रत संकल्प लें। -इसके बाद गंगाजल से घर और पूजा स्थल को शुद्ध करें।
-अब सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें और पूजा प्रारंभ करें।
-इसके लिए कलश स्थापित करें।
-फिर भगवान श्री​हरि विष्णु जी और माता लक्ष्मी की वेद मंत्रों से प्राण प्रतिष्ठा कर षोडशोपचार से पूजन करें।
-आप पूजा के सयम निम्न मंत्र का उच्चारण जरूर करें।

मंत्र जाप-

नरसिंह देवदेवेश तव जन्मदिने शुभे।

उपवासं करिष्यामि सर्वभोगविवर्जितः॥

Share With

मध्यप्रदेश