Sep 25 2026 / 10:42 AM

देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 62,939 तक पहुंची, अब तक 2109 की मौत

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,277 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक देशभर में कोरोना के 62,939 मरीज हो चुके हैं। वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 2109 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना महामारी से 19358 लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 3,277 नए मामले सामने आए जबकि 128 मौतों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कोरोना मरीज इलाज के बाद 1511 ठीक हुए हैं।

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की तादाद अब 20228 हो गई है। शनिवार देर रात तक 24 घंटे में 1165 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 48 लोगों की सिर्फ एक दिन में जान गई है। मुंबई की बात करें तो एक दिन में 722 नए मरीजों की पहचान हुई है।

वहीं, 27 लोगों ने एक दिन में सिर्फ मुंबई में कोरोना से लड़ते हुए जान गंवाई है। मुंबई के सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में कोरोना संक्रमण 833 लोगों तक फैल गया है। इसके अलावा बिहार में कोरोनो के मरीजों की संख्या 611 हो गई है।

Share With

मध्यप्रदेश