Sep 24 2026 / 8:52 AM

कल मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। सोमवार को मोदी 51 दिनों में पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। बताया गया है कि इस बैठक में कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर चर्चा की जाएगी और मुख्यमंत्रियों से सुझाव मांगे जा सकते हैं।

इससे पहले उनकी मुख्यमंत्रियों के साथ चार बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो चुकी है। उन्होंने 20 मार्च, 2, 11 और 27 अप्रैल को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अप्रैल को भी सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की थी। बातचीत के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया था कि प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अर्थव्यवस्था को महत्व देना होगा और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को भी जारी रखना होगा।

कोरोना संकट के बीच देशभर में लॉकडाउन की तीसरी किस्त चल रही है यानी लॉकडाउन पार्ट 3 अभी जारी है। लॉकडाउन के इस पार्ट के साथ ही केंद्र सरकार ने कई तरह की ढील भी दी है। दुकानों का समय तय किया गया है, उस समय अनुसार राज्यों में दुकाने खुल और बंद हो रही है। कई जगहों पर ट्रांसपोर्ट की भी इजाजत है लेकिन शर्तों के साथ। लेकिन इन सबके बीच भी कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रही है।

देश में 25 मार्च को पहली बार देशव्‍यापी लॉकडाउन की घो‍षणा की गई थी जिसे 14 अप्रैल को खत्म होना था लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया था। बाद में इस लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

Share With

मध्यप्रदेश