Sep 25 2026 / 4:37 AM

यूपी: औरैया में भीषण सड़क हादसा, 23 प्रवासी मजदूरों की मौत

औरैया। देश में कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है। ऐसे में काम करने वाले मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए है। जो अपने घर किसी न किसी तरह से लौटना चाहते है। कई जगह से हजारों की संख्या में मजदूर पैदल ही अपने गांव-घर की ओर निकल रहे है। ऐसे में यूपी में दर्द नाक हादसा हो गया। जिसमें 23 मजदूरों की मौत हो गई है।

घटना उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की है जहां एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में 23 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक इसी ट्रक में सवार थे। इस घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। ये सभी राजस्थान से आ रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमले के भी होश फाख्ता हो गए हैं। आनन-फानन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

देश में कोरोना संकट के चलते 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन की वजह से देश में यातायात सेवाएं ठप हैं। जिसके चलते प्रवासी मजदूरों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हालात से परेशान मजदूर अब पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। इस भीषण पलायन के दौर में देश में अब तक कई मजदूर चलते-चलते रोड और ट्रेन एक्सीडेंट में मारे जा चुके हैं।

लॉकडाउन के बीच हाईवे पर इन दिनों दर्द का अंतहीन सिलसिला चल रहा है। रोजी-रोटी के संकट के बीच प्रवासी मजदूर भयानक हालातों में अपने घरों को लौट रहे हैं। मजदूरों के पलायन की चौंकाने वाली तस्वीरें हर दिन सामने आ रही हैं। हालात इतने बदतर हैं कि सामान ढोने वाले ट्रकों में मजदूरों की ढुलाई हो रही है। पलायन कर रहे ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं पंजाब और हरियाणा से भी मजदूर पैदल ही हजारों किलोमीटर का सफर कर अपने घरों को लौट ने पर मजबूर हैं।

Share With

मध्यप्रदेश