Jun 05 2026 / 4:43 AM

33 साल के हुए रोहित शर्मा

नई दिल्ली। दुनिया के विस्‍फोटक सलामी बल्‍लेबाज और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का आज जन्‍मदिन है। रोहित शर्मा आज 33 साल के हो गए हैं। 1987 को आज ही के दिन उनका जन्म नागपुर में हुआ। रोहित शर्मा के नाम पर क्रिकेट की दुनिया के ऐसे रिकार्ड हैं, जिनके बारे में कोई बल्‍लेबाज सोच भी नहीं सकता।

रोहित को क्रिकेट की दुनिया में ‘हिटमैन’ के नाम से जाना जाता है और हो भी क्यों नहीं, उनके नाम एक, दो नहीं बल्कि तीन-तीन दोहरे शतक लगाए हैं। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 2014 में 264 रनों की पारी खेली थी जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है।

इंडियन क्रिकेट टीम के लिए रोहित ने अब तक 224 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 49.27 की औसत और 88.92 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से उन्होंने 9115 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन दोहरे शतक, 29 शतक और 43 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं टी20 में भी रोहित शर्मा ने बल्ले से कई बेहतरीन और यादगार पारियां खेली हैं।

108 अंतरराष्ट्रीय T20 मैच में रोहित ने 2773 रन बनाए हैं। टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 138.78 का रहा है। रोहित ने क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में चार शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने वनडे में सर्वाधिक 264 रन बनाए हैं जो किसी भी खिलाड़ी का सबसे ज्यादा स्कोर है।

Share With

मध्यप्रदेश