Apr 30 2026 / 10:44 PM

देश में आज से शुरू हुई घरेलू उड़ानें

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण दो महीने से बंद पड़ी घरेलू उड़ानें आज से एक बार फिर शुरू कर दि गई। सुबह से ही एयरपोर्ट पर यात्री नजर आ रहे हैं और विशेष सतर्कता के साथ उन्हें यात्रा की अनुमति दी जा रही है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बागडोगरा और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और विजयवाड़ा हवाई अड्डों से सोमवार को घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू नहीं होगा।

राजधानी दिल्ली समेत जयपुर, लखनऊ, पटना, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई से फ्लाइट्स ने उड़ान भरी। हालांकि इस दौरान यात्रियों को कुछ मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा। मुंबई में कई यात्री ऐसे रहे जिनकी फ्लाइट बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दी गई। जयपुर में भी पैसेंजर्स को पूछताछ के लिए काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी।

यात्रा से पहले एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों का सामान सेनेटाइज करना, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहना, आरोग्य सेतु एप मोबाइल में रखना अनिवार्य है। कोरोना की रोकथाम के लिये पूरे देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। इसके कारण तब से ही उड़ानों का परिचालन बंद है। करीब दो महीने बंद रहने के बाद सोमवार से देश में घरेलू यात्री उड़ानें शुरू हुई हैं।

Share With

मध्यप्रदेश