Oct 28 2026 / 10:16 PM

जनसुनवाई में दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुनने के लिये कलेक्टर कार्यालय में विशेष व्यवस्था

दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सुनी उनकी समस्याएं
दिव्यांगजनों तथा अन्य जरूरतमंदों को शिक्षण, प्रशिक्षण, रोजगार, आवास आदि के लिए दी ढेरो सौगातें
किसी को वाहन तो किसी को मिला मकान – 31 स्कूटी वाहन स्वीकृत
जरूरतमंद बालिका को शिक्षा के लिए मिला लैपटॉप

इन्दौर। प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर कलेक्टर कार्यालय में दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुनने के लिये विशेष व्यवस्था की गई। दिव्यांगजनों को तल मंजिल पर कुर्सी पर ससम्मान बैठाया गया। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी स्वयं उनके बीच पहुंचे। प्रत्येक दिव्यांगजन से वे मिले। सभी की समस्याओं को उन्होंने पूर्ण गंभीरता और मानवीय संवेदनाओं के साथ सुना तथा समस्याओं का मौके पर ही हातोहाथ निराकरण किया। दिव्यांजनों तथा अन्य जरूतरमंदों को शिक्षण-प्रशिक्षण, रोजगार, आवास आदि के लिये ढेरो सौगातें मिली। किसी को वाहन, किसी को मकान तो किसी को लेपटॉप मिला। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जनसहयोग से रेडक्रॉस के माध्यम से 31 स्कूटी दिव्यांगजनों के लिये स्वीकृत की। जिले में अभी तक लगभग 225 दिव्यांगजनों को स्कूटी उपलब्ध कराई जा चुकी है।

कलेक्टर कार्यालय में आज पहुंचे नरेन्द्र जायसवाल, जितेन्द्र दुबे, जितेन्द्र पिता मांगीलाल, नारायण केशव, मदनलाल पिता रतनलाल मालवीय, अश्विन जाधव, बाबूलाल, मतंशा अब्बासी, संतोषी पति हंसराज, महेन्द्र सिंह, मनोरमा, राजू कोहरे, राजकुमार पाल, सलमा पिता गुलाब, ललिता रमेश, पंकज सेन, मनोहर विष्णुप्रसाद, प्रहलाद पिता बाबूलाल, वंदना पति सुनील देवडा, अनुसूईया, बंटी सेनी, पूनमचंद शिन्दे, संदीप वर्मा, इकबाल खान, राजेन्द्र सेन, गोपाल पिता जगदिश पटवारी, अनवर शेख, शकील मंसूरी, जितेन्द्र कुशवाह, अनिल कटारिया, विनीता पाहुजा को रेट्रोफिटिंग स्कूटी वाहन स्वीकृत किये गये। इसी तरह दूर्गेश गोडियाले, ज्ञानेश्वर और रवि यादव को बेट्रीयुक्त ट्रायसिकल मंजूर की गई। जनसुवाई में पहुंची रेखा सुर्यवंशी को उसके बच्चे इलाज के लिये रेडक्रॉस से दस हजार रूपये मंजूर किये गये।

जनसुवाई में खजराना में रहने वाली दृष्टिबाधित महिला शकीना बी भी पहुंची। उसने बताया कि मैं और पति दोनों दिव्यांग है। हम किराये के मकान में रहते है। तीन बच्चे में भी है। बड़ा पुत्र मजदूरी कर परिवार का जीवनयापन कर रहा है। जैसे-तैसे हमारा गुजर-बसर हो रहा है। अगर हमें आवास मिल जाये तो परिवार को बड़ी मदद होगी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम कनाडिया में बने लाइट हाउस प्रोजेक्ट में आवास स्वीकृत किया। इस आवास के ऋण की औपचारिकताएं पूरी करने के लिये रेडक्रॉस से एक लाख रूपये भी मंजूर किये गये। इसी तरह विजय बोरसी, भगवती शर्मा, संतोष पटेल, विजय सिंह, विनय, बाबूलाल हिरालाल, पायल कुशवाह, दिप्ती, रितु, चाहत, रेखा सुर्यवंशी आदि को तत्कालिक जरूरतों की पूर्ति के लिये रेडक्रॉस से मदद स्वीकृत की गई।

इसी तरह जनसुनवाई में आज एक होनहार बालिका सोनू परमार को जनसहयोग से लेपटॉप दिया गया। इस बालिका ने बताया कि वह पिछली जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी से मिली थी और अपनी समस्या बताई थी। उसने बताया कि मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। पिताजी सिलाई कर परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। मेरी एडमिशन महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में एमसीए में हुई है। ऐसे में मुझे लेपटॉप या कम्प्युटर की बेहद जरूरत थी। मेरी पढ़ाई इनके बगैर हो नहीं पा रही थी। बेहद समस्या आ रही थी। कलेक्टर ने मेरी समस्या को गंभीरता से लिये और मुझे जनसहयोग से लेपटॉप दिलवाया। मैं कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी और शासन-प्रशासन की आभारी हूँ। इसी तरह जनसनुवाई में आज दिव्यांगजनों के लिये लायंस क्लब और अर्पण संस्था द्वारा दो व्हील चेयर भी भेट की गई।

Share With

मध्यप्रदेश