Oct 29 2026 / 8:09 AM

भारत रचेगा नया इतिहास, ‘चंद्रयान-3’ आज चांद की सतह पर करेगा लैंडिंग

नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान-3 आज चांद पर इतिहास रचेगा। दुनियाभर की नजरें भारत के चंद्र मिशन पर टिकी हुई हैं। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच सका।

भारत के चंद्रयान-3 की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस मिशन में केवल 600 करोड़ रुपये का खर्चा आया है। इसरो के इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए आप चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लाइव लैंडिंग देख सकते हैं। इसके लिए इसरो आज यानी 23 अगस्त को शाम 5.20 बजे से सीधा प्रसारण करेगा।

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 मिशन के साथ चांद पर ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर भेजे थे। चार साल पहले चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडर की क्रैश लैंडिंग हो गई थी, लेकिन इसका ऑर्बिटर अभी चांद की सतह से ऊपर घूम रहा है और लगातार चांद की तस्वीरें खींच रहा है।

लेकिन चंद्रयान-3 की बात करें तो इसरो ने इसे ऑर्बिटर के साथ नहीं भेजा है, बल्कि इसमें एक प्रोपल्शन मॉड्यूल है। ये प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग करा कर वापस चांद की ऑरबिट में चक्कर लगाने लग जाएगा। चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल चांद की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगाएगा।

Share With

मध्यप्रदेश