Oct 29 2026 / 12:11 AM

जब तक सांसें हैं बहनों के कल्याण का कार्य करता रहूँगा

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बहनों के जीवन को बेहतर बनाना जीवन का मिशन है। जब तक सांस रहेगी, बहनों के कल्याण के लिए कार्य करता रहूँगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में विधायक श्रीमती गायत्री राजे के नेतृत्व में भेंट करने आईं देवास जिले की लाडली बहनों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को लाड़ली बहनों ने एक हजार से अधिक राखियां और कलात्मक बधाई पत्र भेंट किए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को लाड़ली बहनों ने जानकारी दी कि ये राखियाँ लाड़ली बहनों ने बहनों से घर घर जाकर एकत्रित की हैं। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखियाँ बांधते हुए राखी गीतों की पंक्तियाँ भी सुनाईं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट कर राखी बांधने वाली बहनों में श्रीमती प्रेमलता, श्रीमती ममता मोदी, श्रीमती माया तिवारी, श्रीमती राखी झालानी, दर्पण सोनी, नीतू जाधव, वीणा महाजन, मनोरमा सोलंकी, विनीता व्यास, मधुर शर्मा

शोभा नायक और बबीता राणावत आदि शामिल हैं। इस अवसर पर देवास की महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल भी उपस्थित थीं।

लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों के हित में लागू की गई अत्यंत उपयोगी योजना है। योजना से छोटे-छोटे खर्चों के लिए मोहताज होने वाली बहनों को बड़ा सहारा मिला है।

Share With

मध्यप्रदेश