Oct 29 2026 / 2:12 AM

पहली बार गायत्री शक्ति पीठ में विराजे सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के गणेश जी

अनंत चतुर्दशी पर झिलमिलाती झाकिया निकलेगी

अनिल जैन, बड़वाह। मंगलवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर के विभिन्न पांडालो में गणपति जी की स्थापना हुई।गणपति बप्पा मोरया के स्वरों से गली,मोहल्ले गुंजायमान हुए। इसके साथ ही घर में भी शुभ मुहूर्त में गणपति जी की स्थापना की गई। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के तत्वाधान में दस दिवसीय गणपति महोत्सव मनाया जाएगा।

लेकिन बारिश के कारण इस वर्ष गणेश जी नपा परिसर की बजाय नागेश्वर मंदिर स्थित गायत्री शक्ति में विराजे। नागेश्वर मन्दिर से चल समारोह निकाला गया। जिसमे नगर के गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिक सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इसके पहले नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं समिति के अध्यक्ष रोहित चोरसिया सहित समिति के सदस्यों एवं पार्षदों ने नागेश्वर मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा का अभिषेक एवं पूजन-अर्चन एवं आरती की गई।इसके बाद नपाध्यक्ष एवं समिति अध्यक्ष अपने हाथो पर गणेश जी प्रतिमा लेकर जुलुस के माध्यम से गायत्री शक्ति पीठ पहुंचे।

जहा पर विधिविधान के साथ गणपति जी की स्थापना की गई। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, अनिल राय, पवन सिंघल, विजय सोनी, महीम ठाकुर, चंद्रपाल सिंह तोमर, राणा राजेन्द्र सिंह, निलेश रोकडिया, प्रवीण शर्मा, अनिल कानूनगो, कमल व्यास, रोमेश विजयवर्गीय, अन्नू तिवारी, विजय महाजन, सुनील नामदेव सहित समिति के सदस्त एवं गणमान्य नागरिक मोजूद थे।

आज सुंदर काण्ड होगा-

गायत्री शक्ति पीठ में विराजे गणेश जी के पांडाल में बुधवार को सुंदर काण्ड का आयोजन होगा। आनंदेश्वर मानस मण्डल द्वारा सुंदर कांड पाठ किया जाएगा।समिति अध्यक्ष रोहित चौरसिया ने प्रतिदिन सुबह-शाम आरती एवं कल होने वाले सुंदर काण्ड में शामिल होकर आयोजन सफल बनाने की अपील की है।28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर झिलमिलाती झाकियों का कारवा नगर मे निकलेगा।

Share With

मध्यप्रदेश