Oct 29 2026 / 3:45 AM

उज्जैन रेप केस: कोई वकील नहीं लड़ेगा आरोपी का केस, बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में भयावह दृश्य ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया, जिसमें एक 15 वर्षीय किशोरी दुष्‍कर्म के बाद अर्धनग्न अवस्‍था में मदद के लिए घर-घर जा रही थी, इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। वहीं, मासूम बच्ची के दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी ऑटो चालक भरत सोनी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इधर उज्जैन बार एसोसिएशन ने आरोपी भरत के पक्ष में पैरवी करने से इन्कार कर दिया है। उज्जैन बार एसोसिएशन ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी की पैरवी करने से मना कर दिया है। बार एसोसिएशन के वकीलों ने निर्णय लिया है की शहर का कोई भी वकील आरोपी की पैरवी नहीं करेगा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि धार्मिक नगरी को शर्मसार करने वाले पर कार्यवाही हो। बार एसोसिएशन का कोई भी सदस्य आरोपी की पैरवी नहीं करेगा। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से भी मांग की है कि आरोपी के खिलाफ मजबूत केस बनाकर कड़ी सजा दिलवाये। ऐसे लोगों को फांसी की सजा हो ताकि जिससे समाज में एक संदेश जाए और आने वाले समय में इस तरह की कोई भी घटना करने की हिम्मत नहीं करे।

Share With

मध्यप्रदेश