Oct 29 2026 / 4:22 AM

घर पर गिरने से घायल हुई पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, सिर पर आई चोट

इंदौर। ताई के नाम से लोकप्रिय पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन इंदौर में अपने घर में गिरने से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि वह सूर्य को जल चढ़ाने जा रही थी, तभी उनका पैर रस्सी में अटक गया जिससे वे खुद को संभाल नहीं पाई और जमीन पर गिर पड़ी। उन्हें फौरन इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। उनके सिर में चोट आई है। फिलहाल बेहतर इलाज के बाद सुमित्रा महाजन पूरी तरह से स्वस्थ हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह ताई श्रीश्री रविशंकर के एक कार्यक्रम से लौटकर आई थीं। फिर रोज की तरह सूर्य को जल चढ़ाने जा रही थी, तभी उनके पैर में रस्सी उलझ गई, और वे गिर पड़ीं।

गिरने की आवाज और ताई की चीख की सुनकर उनके बेटे मिलिंद उतरे। उन्होंने देखा कि उनके सिर से खून बह रहा था। उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए शाम तक भर्ती रखा गया। उनके सिर पर चार टांके भी आए हैं। शाम को ताई घर आईं। सिर में चोट होने के चलते सोमवार को सीटी स्कैन भी करवाया गया।

उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी से उतर रही हैं और उनके माथे पर पट्टी लगी हुई है। आपको बता दें कि सुमित्रा महाजन पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से सात बार की सांसद भी है।

Share With

मध्यप्रदेश