Oct 30 2026 / 1:34 PM

नीतीश कुमार ने जनसंख्या वाले बयान पर मांगी माफी, कहा- मैं अपनी बात वापस लेता हूं

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में दिए गए बयान के बाद सफाई पेश करते हुए पहला बयान दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं। मैंने किसी को ठेस पहुंचाने के लिए यह बयान नहीं दिया था। मेरी बात से किसी को दुख हुआ उसके लिए माफी मांगता हूं। नीतीश कुमार कहा कि मैं अपने बयान की निंदा करता हूं।

नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी बात से अगर लोगों को दुख हुआ है तो मैं अपनी बात वापस लेता हूं। मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। मेरी कोशिश प्रजनन दर में कमी को लेकर समझाना था। मैंने हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है। मैं महिलाओं का काफी सम्मान करता हूं। मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया है।

Share With

मध्यप्रदेश