May 01 2026 / 12:41 AM

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 86.53 अंक मजबूत होकर 66,988.44 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 36.56 अंक मजबूत होकर 20,133.15 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में ऑटो, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। वहीं बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखी गई। इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 727 अंक मजबूत होकर 66,901 के स्तर पर बंद हुआ था।

Share With

मध्यप्रदेश