May 01 2026 / 12:41 AM

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स सोमवार को 1384 अंक की धमाकेदार उछाल के साथ 68,865.12 के अब तक के सबसे हाई लेवल पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 419 अंक की जोरदार तेजी के साथ 20,686.80 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक भी 1617.2 अंक की तेजी के साथ 46431.40 के लेवल पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान मनी कंट्रोल के मुताबिक, आइशर मोटर्स, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, बीपीसीएल और आईसीआईसीआई निफ्टी का टॉप गेनर रहा। इसी तरह, एचडीएफसी बैंक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, विप्रो, सनफार्मा और टाइटन कंपनी निफ्टी का टॉप लूजर रहा। बैंकिंग और पीएसयू स्टॉक्स में बढ़त देखी गई। इसके अलावा, मेटल, ऑटो और आईटी स्टॉक्स में भी उछाल दर्ज किया गया।

Share With

मध्यप्रदेश