Oct 29 2026 / 3:10 PM

बसपा ने अमरोहा से सांसद दानिश अली को किया निलंबित, पार्टी ने बताई ये वजह

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी ने अमरोहा से सांसद दानिश अली को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर के पीछे पार्टी विरोधी कार्यक्रम में शामिल होना बताया है। बता दें कि अमरोहा से सांसद दानिश अली हाल ही में काफी चर्चा में रहे थे। बता दें कि दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने उन पर सांसद के अंदर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर संसद से सड़क तक काफी बवाल हुआ था।

बता दें कि बसपा ने कई बार दानिश अली को हिदायत दी थी और कहा था कि पार्टी उनके मुद्दे पर उनके साथ है, बावजूद दानिश अली लगातार कांग्रेस नेताओं के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे और कांग्रेस पार्टी उनके समर्थन में खड़ी थी। दानिश अली जिस तरह संसद में कांग्रेस नेताओं के साथ खड़े नजर आए। अब कहा जा रहा है कि कार्रवाई की सबसे बड़ी वजह यही बनी।

बसपा सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के विवादस्पद बयान से राजनीति गरमा गई थी। बिधूड़ी के बयान की चौतरफा आलोचना के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सितंबर में दानिश अली से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ केसी वेणुगोपाल और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी थे।

दानिश ने भी राहुल से मुलाकात के बाद भावुक होते हुए कहा कि था उनसे मिलकर लगा कि मैं अकेला नहीं हूं। राहुल मेरा हौसला अफजाई करने आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि इन बातों को अपने दिल पे मत लेना और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना। मुझे उनकी बातों से राहत मिली और अच्छा लगा कि मैं अकेला नहीं हूं।

Share With

मध्यप्रदेश