Oct 29 2026 / 7:47 AM

नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वीकार किया जन-जन का अभिवादन

विंध्य कोठी और विश्राम भवन में जारी रहा बधाईयों का क्रम

भोपाल। नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों, पार्टी के वरिष्ठ सदस्यगण सहित जनप्रतिनिधियों, परिचितों और अनुयायियों द्वारा नए दायित्व के लिए बधाईयों का क्रम जारी रहा।

उज्जैन, भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने विंध्य कोठी तथा प्रोफेसर कॉलोनी स्थित विश्राम भवन में गुलदस्तों और नारों के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनका अभिवादन स्वीकार कर धन्यवाद दिया।

Share With

मध्यप्रदेश