Oct 29 2026 / 8:27 AM

इंदौर में खुलेगा जीएसटी की अपीलेट ट्रिब्यूनल

सांसद श्री लालवानी ने लोकसभा में उठाया मुद्दा, वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने दी सहमति

इंदौर। मध्यप्रदेश में जीएसटी की अपीलेट ट्रिब्यूनल बेंच इंदौर में भी खुलेगी। लोकसभा में प्रस्तुत विधेयक के पक्ष में चर्चा करते हुए सांसद श्री शंकर लालवानी ने जीएसटी की अपीलेट ट्रिब्यूनल बेंच इंदौर में भी खोलने की मांग रखी जिस पर केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि इंदौर में भी यह बेंच खोली जाएगी। इससे पहले मध्यप्रदेश में ये बेंच भोपाल में खोली जा चुकी है।

पिछले दिनों सांसद श्री शंकर लालवानी ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल इंदौर में खोलने का आग्रह किया था। सांसद श्री लालवानी ने केंद्रीय वित्तमंत्री से कहा था कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा करदाता इंदौर में है। साथ ही, इंदौर में आयकर अपीलेट ट्रिब्यूनल और एनसीएलटी की बेंच भी मौजूद है। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय की खंडपीठ भी इंदौर में है इसलिए जीएसटी की अपीलेट ट्रिब्यूनल इंदौर में खोली जानी चाहिए। इससे टैक्स प्रोफेशनल तथा कारोबारियों को आसानी होगी।

सांसद श्री शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर में जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल बेंच खोलने का मुद्दा संसद में उठाया और केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इस पर सहमति दी है। सांसद श्री लालवानी ने आशा जताई कि जल्द ही यह बेंच इंदौर में शुरू हो जाएगी।

Share With

मध्यप्रदेश