Oct 29 2026 / 9:18 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएससी में चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2019 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सफल होने वाले अभ्यर्थी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ प्रदेश और देश के विकास में सार्थक योगदान देंगे। जो अभ्यर्थी सफल नहीं हुए वे अपने प्रयासों को अधिक गति देंगे तो निश्चित ही सफलता प्राप्त करेंगे।

Share With

मध्यप्रदेश