Oct 30 2026 / 1:35 PM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वल्लभ भवन में लगी आग के संबंध में दिए निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार वल्लभ भवन में लगी आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। कलेक्टर भोपाल ने सूचना दी कि पुराने वल्लभ भवन में आग लगी है। मुख्य सचिव को घटना की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पेपर्स तथा अन्य आवश्यक संसाधनों को सुरक्षित रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोशिश यही होगी कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

Share With

मध्यप्रदेश