Apr 30 2026 / 7:55 PM

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 453 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 72,643 अंक और निफ्टी 123.30 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 22,023 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक भी 195 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 46,594 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई पर 1013 शेयर हरे निशान में और 1192 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज के सत्र में मिडकैप शेयरों में बिकवाली हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 215 अंक की गिरावट के साथ 46,685 पर बंद हुआ।

वहीं, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी हुई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 58 अंक की बढ़त के साथ 14,846 अंक पर बंद हुआ। ऑटो, आईटी, पीएसयू, फिन सर्विस, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा इंडेक्स में बिकवाली थी। वहीं, मेटल और एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के 30 में 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। एमएंडएम, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, एसबीआई, इन्फोसिस, रिलायंस, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स,. टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्लू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा, टाइटन, नेस्ले, विप्रो और आईटीसी के शेयरों में बिकवाली हुई है। वहीं, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल के शेयर में खरीदारी हुई है।

Share With

मध्यप्रदेश