Apr 30 2026 / 7:43 PM

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 361 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72470 अंक और निफ्टी 50 इंडेक्स 92 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 22,004 अंक अंक पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में भी बिकावाली हुई है और बैंक निफ्टी 263.55 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 46,600 अंक पर बंद हुआ है।

बाजार में आज के कारोबारी दिन में गिरने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 494 अंक या 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,807 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 61 अंक या 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,118 अंक पर बंद हुआ है। आज ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया और प्राइवेट बैंक के शेयर दबाव के साथ बंद हुए हैं। पीएसयू, मेटल, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रा के शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं।

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, नेस्ले और टाटा स्टील चढ़कर बंद हुए। वहीं, आईटीसी, टाइटन कंपनी, एचयूएल, सन फार्मा, सन फार्मा, जेएसडब्लू स्टील, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एमएंडएम, रिलायंस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड लाल निशान में बंद हुए।

Share With

मध्यप्रदेश