Nov 02 2026 / 9:41 PM

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 188.50 अंक टूटकर 74,482.78 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 57.10 अंक गिरकर 22,586.30 अंक पर बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग और ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी रही। महिंद्रा के स्टॉक में करीब 5 फीसदी की शानदार तेजी रही। वहीं, आईटी, एफएमसीजी, मेटल आदि में गिरावट रही।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। इसके उलट महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और मारुति में तेजी का रुख रहा।

Share With

मध्यप्रदेश